Home Uttar Pradesh UP: बिजली के निजीकरण के विरोध में प्रदेश व्यापी प्रदर्शन, कर्मचारियों ने...

UP: बिजली के निजीकरण के विरोध में प्रदेश व्यापी प्रदर्शन, कर्मचारियों ने उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

2
0

यूपी में बिजली के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रदेश भर में प्रदर्शन किया और उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम और चंडीगढ़ में हो रहे निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को बिजली कर्मियों ने विरोध दिवस मनाया। दिनभर काम करने के बाद शाम को सभी मुख्यालयों, कार्यालयों और परियोजनाओं पर विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि प्रबंधन निजीकरण की मंशा छोड़े अन्यथा उग्र प्रदर्शन शुरू करने के लिए विवश होंगे।

इस दौरान प्रबंधन पर गलत आंकड़ें देने, कर्मचारियों को गुमराह करने, कार्रवाई के लिए डराने का आरोप लगाया। यह भी कहा कि बिडिंग के पहले आरएफपी डॉक्यूमेंट जारी किया जाए तो निजीकरण के घोटाले का खुलासा हो जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here