Home Uttar Pradesh Kannauj कन्नौज डकैती कांड में शामिल 50 हजार का इनामी डकैत मुठभेड़ में...

कन्नौज डकैती कांड में शामिल 50 हजार का इनामी डकैत मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

8
0

कन्नौज में एक इत्र कारोबारी के घर में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 50 हजार के इनामी डकैत को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पैर में गोली लगने से डकैत घायल हो गया है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक डकैत जेल में बंद साथियों से मिलने के लिए आया था।

जागरण संवाददाता, कन्नौज। इत्र कारोबारी के घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले वांछित चल रहे पारदी गिरोह का 50 हजार के इनामी डकैत को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से डकैत घायल हो गया। पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के मुताबिक, डकैत जेल में बंद साथियों से मिलने के लिए आया था। डकैती में शामिल सात डकैत को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here