Home Uttar Pradesh Kannauj Kannauj News: नवाब सिंह यादव के भाइयों के होटल पर ध्वस्तीकरण की...

Kannauj News: नवाब सिंह यादव के भाइयों के होटल पर ध्वस्तीकरण की तैयारी, नोटिस जारी

47
0

कन्नौज में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाइयों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रशासन ने उनके सांई होटल को ध्वस्त करने का नोटिस जारी किया है। तीन दिन में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए हैं अन्यथा प्रशासन कार्रवाई करेगा। प्रशासन का दावा है कि सरकारी तालाब की जमीन पर कब्जा कर होटल का निर्माण किया गया है।

Abhigya Times, कन्नौज। किशोरी से दुष्कर्म कांड में आरोपित पूर्व ब्लाक प्रमुख भाइयों की अब मुश्किलें और बढ़नी शुरू हो गई हैं। प्रशासन ने दोनों भाइयों के सांई होटल के ध्वस्तीकरण की तैयार कर ली है। इसके लिए प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में तीन दिन में स्वयं अवैध निर्माण हटाने को कहा है। ऐसा न करने पर प्रशासन की ओर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। होटल तालाब की भूमि पर बना है।

11 अगस्त की रात पुलिस ने पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव को 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में उसके डिग्री कालेज से गिरफ्तार किया था। पीड़िता अपनी बुआ के साथ नवाब सिंह के पास पहुंची थी। पुलिस की जांच में सामने आया था कि किशोरी से दुष्कर्म में उसकी बुआ भी शामिल है। इससे 22 अगस्त की रात पुलिस ने बुआ को गिरफ्तार किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here