Home Uttar Pradesh UP Politics: भाजपा के सदस्यता अभियान का दूसरा चरण आज से, प्रबुद्ध...

UP Politics: भाजपा के सदस्यता अभियान का दूसरा चरण आज से, प्रबुद्ध वर्ग पर रहेगी नजर; पार्टी ने की बैठक

10
0

UP News – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत मंगलवार से की है जो 15 अक्टूबर तक चलेगा। इस चरण में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को सदस्य बनाने पर फोकस है। उत्तर प्रदेश में पार्टी को 2 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है पहले चरण में 1.67 करोड़ सदस्य बनाए जा चुके हैं।

Abhigya Times, लखनऊ। भाजपा के सदस्यता अभियान का दूसरा चरण मंगलवार से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक चलेगा। इस चरण में ज्यादा से ज्यादा प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। उत्तर प्रदेश में पार्टी को सदस्यता अभियान के तहत दो करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

अभियान के पहले चरण में पार्टी ने 1.67 करोड़ सदस्य बनाए हैं। दूसरे चरण का अभियान समाप्त होते ही 16 से 31 अक्टूबर तक पार्टी सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान चलाएगी। पार्टी ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों को व्यक्तिगत तौर पर पांच-पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here