Home Uttar Pradesh Unnao UP News: कानपुर से किशोरी को अगवा कर उन्नाव में सामूहिक दुष्कर्म,...

UP News: कानपुर से किशोरी को अगवा कर उन्नाव में सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर भेजा जेल

18
0

उत्तर प्रदेश के कानपुर में जिले के जाजमऊ इलाके से तीन युवकों ने एक युवती को अगवा कर अचलगंज में सामूहिक दुष्कर्म किया। ग्रामीणों के दौड़ाने पर आरोपित बाइक छोड़कर भाग निकले। सात दिन तक पीड़िता अचलगंज थाने के चक्कर लगाती रही लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। कानपुर की महाराजपुर थाना ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया है।

Abhigya Times, उन्नाव। कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र की किशोरी को जाजमऊ से अगवा कर जीशान, रेहान व आसिफ ने अचलगंज में सामूहिक दुष्कर्म किया। ग्रामीणों के दौड़ाने पर आरोपित बाइक छोड़कर भाग निकले। सात दिन पहले की घटना को लेकर पीड़िता मां के साथ अचलगंज थाना का चक्कर लगाती रही, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की।

कानपुर की महाराजपुर थाना ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 17 वर्षीय किशोरी सात जुलाई को बहन के घर जाजमऊ के त्रिलोकपुर गांव आई थी। शाम को नित्यक्रिया के लिए खेत में गई थी, जहां से बाइक सवार तीनों युवकों ने उसे अगवा किया और अचलगंज के बंदीपुरवा के जंगल में लाकर दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपितों को दौड़ाया तो वह बाइक छोड़ भाग निकले थे।

पुलिस ने आरोपितों को भेजा जेल

अचलगंज में सुनवाई न होने पर मां और पीड़िता महाराजपुर थाना पहुंचीं और मुकदमा दर्ज कराया। इसी बीच गंगाघाट क्षेत्र के मंशाखेड़ा के राजा, साहिबे आलम, सलीम और रिहान आरोपितों की छूटी बाइक लेने पहुंचे तो पुलिस ने इनको पकड़ लिया। उनके जानकारी देने पर आरोपित जीशान, रेहान व आसिफ को महाराजपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here