सिंगापुर को हमेशा से एयर-कंडीशन्ड नेशन कहा जाता रहा है। इसकी वजह सिंगापुर का साल भर रहने वाला 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तापमान और भारी उमस है। इसकी वजह से यहां 99% घरों में AC का इस्तेमाल होता है। इसकी वजह से इमारतों में जो बिजली खपती है उसका 40 से 60% हिस्सा सिर्फ कूलिंग में चला जाता है। इन एयर कंडीशनर्स का एक नुकसान और है कि ये सब मिलकर शहरों को और भी ज्यादा तपा देते हैं।
इन तमाम समस्याओं से निपटने के लिए सिंगापुर ने एक बेहद काम की तकनीक पेश की है, जिसे एक्टिव चिल्ड बीम्स कहा जा रहा है। इसमें घर खास ठंडे पानी के पाइपों के जरिए चिल्ड रह सकते हैं और AC के मुकाबले ये तकनीक 30% से ज्यादा बिजली भी बचाती है। Read More