लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में दबंगों ने किसान का ट्रैक्टर फूंक दिया। इसका वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में जमीन की रंजिश में दबंगों ने एक किसान का ट्रैक्टर फूंक दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और गांव पहुंचकर मामले की जानकारी की। चार आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
घटना फूलबेहड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर कंदरहिया की है। महेवागंज के निवासी किसान वाहिद पुत्र मजीद ने बताया कि उनकी जमीन फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव मानपुर कंदरहिया में है, जिसका विवाद वही के कुछ लोगों से था। विवाद के चलते जमीन की पैमाइश लेखपाल ने की थी।