Home Uttar Pradesh Kannauj यूपी के इस जिले में गजरेगा बुलडोजर, 50 से अधिक मकानों पर...

यूपी के इस जिले में गजरेगा बुलडोजर, 50 से अधिक मकानों पर फिर चस्पा की गई नोटिस

7
0

दिबियापुर में एक बार फिर से नहर बाजार में बुलडोजर चलने की तैयारी है। सिंचाई विभाग ने दूसरी पट्टी के मकानों और दुकानों में नोटिस चिपकाए हैं। इससे पहले जून में 50 से अधिक मकानों को तोड़ा गया था। अब पश्चिम की पट्टी के 50 से अधिक मकानों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

संवाद सूत्र, दिबियापुर। एक बार फिर से नहर बाजार में बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है। सोमवार को नहर विभाग की दूसरी पट्टी के मकान व दुकान में नोटिस चिपकाने सिंचाई विभाग के कर्मचारी पहुंचे। जिससे हड़कंप मच गया। इससे पहले जून माह में पचास से अधिक मकान बुलडोजर से तोड़े गए थे।

दिबियापुर में अंग्रेजों के समय का बना नहर पुल अब जर्जर हो चुका है। 160 साल पुराने पुल की जगह नया पुल बनना है। बीते 13 जून को प्रशासन ने बुलडोजर लगाकर पूर्व की पट्टी पर पचास से अधिक मकानों को गिराया था। इसके बाद अभियान बंद हो गया।

दुकान व मकानों पर चस्पा किया गया नोटिस

सिंचाई विभाग ने फिर से पश्चिम की पट्टी की ओर पचास से अधिक मकान और दुकान पर नोटिस चस्पा की हैं। इसके चलते वहां के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। कस्बे में अवैध कब्जा हटाने को लेकर चल रहा अभियान पूरे नगर में चर्चा का विषय बना हुआ।

सिंचाई विभाग के जिलेदार धर्मेंद्र ने बताया कि आधा सैंकड़ा मकानों पर नोटिस चिपका दिए गए हैं। नौ सितंबर तक का समय दिया गया है। अधिशाषी अभियंता प्रदीप पटेल में बताया कि वह छुट्टी पर हैं। इसलिए जानकारी नहीं दे सकते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here