अक्सर देखा गया है कि हाईवे या एक्सप्रेसवे पर लोग स्पीड कैमरा के नीचे गाड़ी की रफ्तार कम कर देते हैं। उन्हें लगता है कि कैमरे के नीचे से धीमी गति से गुजरने पर वे ओवरस्पीडिंग के चालान से बच जाएंगे। हालांकि, इसके बावजूद फोन पर चालान पहुंच जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि कैमरे के नीचे स्पीड कंट्रोल में रहने के बावजूद चालान क्यों कट जाता है? असल में इसके पीछे ट्रैफिक निगरानी की आधुनिक तकनीक काम करती है, जो सिर्फ गाड़ी की मौजूदा स्पीड नहीं बल्कि पूरे सफर की औसत रफ्तार का हिसाब रखती है। Read More