Home Sports IND U19 vs AFG U19 Live Score: अफगानिस्तान का स्कोर 86/3, यशवर्धन...

IND U19 vs AFG U19 Live Score: अफगानिस्तान का स्कोर 86/3, यशवर्धन ने सुभान को आउट किया, विजेता खेलेगा फाइनल – Abhigya Times Sports

1
0

ACC Men’s U19 Asia Cup 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में आज 12 नवंबर को भारत अंडर-19 का सामना अफगानिस्तान अंडर-19 से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ओमान के अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) पर खेला जा रहा है। इस मैच को जीतने वाली टीम 14 नवंबर को होने वाले फाइनल में जगह बनाएगी। भारतीय टीम की कप्तानी लक्ष्य राजेश रायचंदानी कर रहे हैं। भारत ने ग्रुप ए में नेपाल और यूएई को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर, अफगानिस्तान ने ग्रुप बी में शानदार प्रदर्शन किया और अपने सभी मुकाबले जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस मुकाबले में भारत की उम्मीदें युवा बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग पर भी टिकी हैं। उन्होंने यूएई के खिलाफ पिछले मुकाबले में 160 रनों की शानदार पारी खेली थी। टूर्नामेंट में उनके नाम तीन पारियों में 252 रन हैं। बता दें कि भारत आठ बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीत चुका है। ऐसे में टीम की कोशिश अफगानिस्तान को हराकर एक बार फिर खिताबी मुकाबले में पहुंचने की होगी। हालांकि, अफगानिस्तान की अजेय लय भारत के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। Read More

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here