लखीमपुर खीरी। जिले की गुलरिया चीनी मिल ब्वॉयलर में बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे खराबी आने पेराई बंद हो गई। करीब चार घंटा पेराई बंद रही। जब तक किसानों के बीच सूचना पहुुंची तब तक चीनी मिल गेट पर गन्ना वाहनों की लंबी कतार लग गई। ऐसे में किसानों को काफी परेशानी हुई।
गुलरिया चीनी मिल के ब्वॉयलर में आई तकनीकी खराबी को ठीक होने में चार घंटे लग गए। शाम करीब चार बजे पेराई शुरू हो गई। जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि ब्वॉयलर में खराबी आने से दिक्कत रही है। फिलहाल पेराई शुरू हो गई है, लेकिन उसकी गति धीमी है। रात 10 बजे तक पूरी गति में पेराई शुरू हो जाएगी।