राजस्थान के भरतपुर ट्रेनिंग कैंप में शुक्रवार शाम आग लगने से गैस सिलेंडर फट गया जिसमें अग्निवीर सौरभ पाल गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन रात 10 बजे उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सौरभ कन्नौज के गांव भरखरा के निवासी थे और 2023 में अग्निवीर में भर्ती हुए थे। परिवार के लोग शव लेने के लिए भरतपुर रवाना हो गए हैं।
Abhigya Times, कन्नौज। राजस्थान के भरतपुर ट्रेनिंग कैंप में अचानक आग लगने से रसोई गैस सिलेंडर फटने से अग्निवीर जवान गंभीर रूप से झुलस गया। साथियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के उमर्दा चौकी के गांव भरखरा निवासी किसान राकेश पाल के 30 वर्षीय पुत्र सौरभ पाल वर्ष 2023 में अग्निवीर में भर्ती हुए थे। वह राजस्थान के भरतपुर ट्रेनिंग कैंप में ट्रेनिंग कर रहे थे।