Home News पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, शाइन सिटी घोटाले में 50 हजार...

पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, शाइन सिटी घोटाले में 50 हजार का इनामी अखिल गिरफ्तार; 4 साल से था फरार

9
0

Shine City Fraud Case शाइन सिटी के नाम पर ठगी करने वाले इनामी आरोपी अखिल कुमार यादव को मड़ियांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित वर्ष 2021 से फरार चल रहा था। धोखाधड़ी में शाइन सिटी के 70 लोगों को पुलिस अबतक जेल भेज चुकी है। शाइन सिटी पर विभिन्न शहरों में सात सौ मुकदमे दर्ज हैं। जबकि लखनऊ में 400 केस दर्ज हैं।

Abhigya Times, लखनऊ। शाइन सिटी के नाम पर ठगी करने वाले 50 हजार के इनामी अखिल कुमार यादव को गुरुवार को मड़ियांव पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपित वर्ष 2021 से फरार चल रहा था। धोखाधड़ी में शाइन सिटी के 70 लोगों को पुलिस अबतक जेल भेज चुकी है।

एडीसीपी उत्तरी जितेंद्र कुमार दूबे ने बताया कि अखिल मूल रूप से प्रतापगढ़ के कुंडा का रहने वाला है। मौजूदा समय में प्राग नारायण रोड की हेडिल कालोनी में छुपकर रह रहा था। आरोपित के खिलाफ ठगी के दो मुकदमे गोमतीनगर थाने में दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here