Home Uttar Pradesh Raebareli हरियाली के लिए आज लगाएंगे 52 लाख पौधे

हरियाली के लिए आज लगाएंगे 52 लाख पौधे

6
0

रायबरेली। धरा को हरा-भरा बनाने के लिए शनिवार से जिले में बृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान शुरू किया जाएगा। रिकॉर्ड बनाने के लिए शनिवार को ही 52 लाख पौध रोपे जोंगे। वन विभाग अन्य विभागों को 50 लाख पौधे उपलब्ध करा चुका है। शहर के अहमदपुर नजूल में 70 हजार पौधे रोपे जाएंगे। पौधरोपण अभियान की शुरुआत जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला पौधे लगाकर करेंगी।

वन विभाग ने 28 नर्सरियों में 70 लाख पौधे तैयार कराए हैं। शनिवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पौधरोपण किया जाएगा। डीएफओ आशुतोष जायसवाल ने बताया कि पौधरोपण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 14 लाख से ज्यादा पौधे अकेले वन विभाग ही लगाएगा। इसके अलावा सरकारी और शिक्षण संस्थानों की मदद से बाकी पौधे रोपित किए जाएंगे। प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here