भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने एक बार फिर न्यूजीलैंड की धरती पर अपनी घातक गेंदबाजी का जलवा बिखेरा है। तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के आगे पूरी कीवी टीम महज 134 रनों पर ही सिमट गई। यह वनडे क्रिकेट के इतिहास में न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ अपने ही घर में सबसे न्यूनतम ऑल-आउट स्कोर बन गया है। वेलिंगटन में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय पेस अटैक ने कीवी बल्लेबाजों को एक-एक रन के लिए तरसा दिया और मेजबान टीम को इस शर्मनाक रिकॉर्ड की ओर धकेल दिया। Read More