देखा जाए, तो पिछले कई सालों से सभी स्मार्टफोन एक ही ढर्रे पर चल रहे हैं। कुछ फोन एंड्रॉयड पर काम करते हैं और कुछ iOS पर। लगभग सभी फोन्स पर ऐप्स एक जैसे लगते हैं और किसी भी काम के लिए स्क्रीन पर कई बार टैप करना पड़ता है। हालांकि, इस तरीके को बदलने के लिए अब AI फोन आ चुका है, जिसे वाई कॉम्बिनेटर के F26 बैच के स्टार्टअप साइक्लोन ने पेश किया है।
इनका दावा है कि AI फोन लोगों के iPhone को बदलने का दम रखता है। यह फोन अपने यूजर का सारा काम बैकग्राउंड में खुद संभाल सकता है। अगर जरूरत पड़े, तो यह खुद नई ऐप भी बना सकता है। एक्सपर्ट्स का दावा है कि भविष्य में इसी तरह के फोन हमारे नॉर्मल स्मार्टफोन्स की जगह ले लेंगे। Read More