Gadgets News Today: ASUS ने भारत में TUF Gaming F16, मेड-इन-इंडिया TUF Gaming A15 लैपटॉप और TUF Gaming T700 Mini डेस्कटॉप लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा है। वहीं, XElectron ने 49,990 में 300 इंच स्क्रीन को सपोर्ट करने वाला CineLux 4K स्मार्ट प्रोजेक्टर पेश किया है। इसके साथ ही, मोटोरोला 24 नवंबर 2026 को 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर के साथ Motorola Edge 70 Neo लॉन्च करने जा रहा है। इतना ही नहीं, शाओमी ने ग्लोबल मार्केट में रियर सेकेंडरी डिस्प्ले व डुअल 200MP Leica कैमरों से लैस Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max को लॉन्च किया है, जिसमें से प्रो मॉडल जल्द भारत भी आएगा। Read More