Home Uttar Pradesh Lucknow नम आंखें और मुस्कान के साथ Priyanka Chopra ने शेयर किया वीडियो,...

नम आंखें और मुस्कान के साथ Priyanka Chopra ने शेयर किया वीडियो, इमोशनल ब्रेकडाउन से जूझते दिखीं एक्ट्रेस

23
0

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फैंस के साथ अपनी छोटी- बड़ी हर अपडटे शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थी। वहीं अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें प्रियंका चोपड़ा काफी परेशान नजर आईं। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया एक्ट्रेस के फैंस बेहद परेशान हो गए।

Abhigya Times,Lucknow बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के लेटेस्ट वीडियो ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। एक्ट्रेस इन दिनों काम को लेकर बेहद बिजी चल रही हैं। यहां तक कि उन्होंने अपना बर्थडे भी घर से दूर मनाया। वहीं, अब ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसमें प्रियंका अपने इमोशंस के साथ जूझते हुए नजर आईं। एक्ट्रेस का ये इमोशनल ब्रेकडाउन चिंता में डालने वाला है।

प्रियंका चोपड़ा उन स्टार्स में शामिल हैं, जो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने शूटिंग सेट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जो एक्शन सीक्वेंस की लग रही थी, क्योंकि प्रियंका की चेहरे और बॉडी पर खून लगा हुआ था। वहीं, अब उनका इमोशनल वीडियो सामने आया है।

क्या इमोशनल ब्रेकडाउन से गुजरीं एक्ट्रेस

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं। जहां एक्ट्रेस फिल्म द ब्लफ की शूटिंग कर रही हैं। गुरुवार को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने कुछ कहा तो नहीं, लेकिन उनकी आंखें नम नजर आईं और वो बेहद परेशान नजर आईं। एक्सप्रेशन ये साफ है कि वह किसी गहरे दर्द या तनाव से गुजर रही हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘आज बस इसे महसूस कर रही हूं, मोटीवेटेड रहो।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here