नई दिल्ली: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को उसी के घर में पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। सीरीज में भारत के युवा गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया और मुश्किल परिस्थितियों में टीम को जीत दिलाई। हालांकि, इस जीत के बीच भारतीय बल्लेबाजी की कुछ कमजोरियां भी सामने आईं। खासकर टीम के अनुभवी बल्लेबाजों और कुछ अहम खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। सीरीज में भारत का कोई भी बल्लेबाज 100 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। विराट कोहली 86 रन के साथ भारत के सबसे सफल बल्लेबाज रहे। यहां हम उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिनका प्रदर्शन टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय हो सकता है। Read More