कथित ‘महाठग’ सुकेश चंद्रशेखर के वकील ने नेटफ्लिक्स पर आने वाली अपनी जिंदगी से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री को लेकर आपत्ति जताई है। कानूनी नोटिस भेजकर डॉक्यूमेंट्री की रिलीज रोकने की मांग की है। वहीं इस मामले में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से भी सम्पर्क किया गया। अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स से सात दिन के भीतर जवाब मांगा है। Read More