नई दिल्ली: एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले सभी टीमों को चेतावनी दे दी है। फाइनल में टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से हो सकता है। ऐसे में पाकिस्तानी गेंदबाजों की भी नींद उड़ी होगी। वैभव की यह पारी इतनी खास थी कि हर तरह से तुलना करने पर आंकड़े हैरान कर देने वाले ही हैं। वैभव ने एक पारी में इतने छक्के लगा दिए, जितना टूर्नामेंट की 6 टीमें पूरे 3 मैच में नहीं लगा पाई हैं। Read More